भाजपा सरकार ने देश को शीर्ष पर लाकर खड़ा किया : कैप्टन भूपेंद्र
कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र ने कई गांवों में की ग्रामीणों से मुलाकात
मीडिया जंक्शन
हिसार। कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र, वीर चक्र, ने नलवा हलके के विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं, सरपंचों और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह को हलके में सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से भी अवगत करवाया। कैप्टन भूपेंद्र ने गांव मात्रश्याम, गोरछी, चौधरीवास, कालवास, चारनोद, मंगाली मोहब्बत और पातन में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की वूर्तमान सरकार ने लोगों के लिए हर संभव विकास कार्य करते हुए राज्य को देश में शीर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया है। भविष्य मंे भी सरकार इसी तरह राज्यवासियों के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही एकमात्र सरकार है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने आने वाले चुनावों में भाजपा को चुनने की अपील करते हुए कहा कि सही चुनें, सही को जिताएं और फिर से एक सशक्त सरकार बनाएं। कैप्टन भूपेंद्र ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामीजी ने भारत के ज्ञान की पताका को पूरे विश्व में फहरा कर भटके हुए लोगों को सही मार्ग दिखाया था और उनके वचन आज भी प्रासंगिक व युवाओं के लिए सटीक हैं। सभी गांवों में लोगों ने कैप्टन भूपेंद्र का भव्य स्वागत किया और समस्याओं का निदान करने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ सुभाष मैयड़, मनोज, अंकित सहित अनेक भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।


0 Comments