डांस के साथ अब राजनीति भी करेंगी सपना, नई दिल्ली में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता





डांस के साथ अब राजनीति भी करेंगी सपना, नई दिल्ली में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

मीडिया जंक्शन न्यूज
नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। इस मौके पर भाजपा के डॉ हर्षवर्धन और विजय गोयल समेल कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले सपना चौधरी द्वारा कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आई थीं, लेकिन सपना चौधरी ने इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अभी तक किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया और जब भी किसी पार्टी में शामिल होंगी तो इस बारे में सब को बताएंगी। इस घटना के बाद कई उन्होंन भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात करने की तस्वीरें सामने आईं थी। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं और हुआ भी यही।


Post a Comment

0 Comments