हरियाणा : सुरजकुंड व इंटरनेशनल गीता महोत्सव की तर्ज पर होंगे सभी व्यापार मेले
ईज आफ डूईंग बिजनेस होगा 14 नवंबर से दिल्ली में शुरू होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2019 का थीम
मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंडीगढ़। प्रदेश में लगने वाले व्यापार मेलोंं को सुपरहिट करने के लिए प्रदेश सरकार इंटरनेशनल गीता महोत्सव व सुरजकुंड हस्तशिल्प मेलों की तर्ज पर योजनाबद्ध ढंग से तैयारियां करेगी। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को अपनी गतिविधियां बढ़ाने, गतिविधियों का कैलैंडर तैयार करने और बाजार की आवश्यकता अनुसार उद्योग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अंतरराष्टीय मेलों में पूरी योजना व तैयारी के साथ हिस्सा लेने के निर्देश दिये ताकि प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिल सके। उन्होने हरियाणा के लघु, सूक्ष्म और मध्यम इकाइयों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने एवं स्वयं सहायता गु्रप के माध्यम से तैयार किये गये उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अन्य मेले लगाये जाने की संभावनाएं तलाश करने के भी निर्देश दिये। श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा के पैविलयन को और अधिक आर्कषक एवं रचनात्मकढंग से तैयार करवाया जाये। मेले की योजना विभिन्न विभागों के साथ मिलकर समयबद्घ तरीके से की जाये। बैठक मेंं हरियाणा के उद्योगपति, भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के माध्यम से लगाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मेलों के अलावा फरवरी/मार्च 2020 में प्रगति मैदान, दिल्ली होने वाले आजीविका तथा मार्च, 2020 में प्रगति मैदान, दिल्ली में होने वाले आहार मेले में भी व्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा के हिस्सा लेने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही वित वर्ष 2019-20 के 2 करोड 64 लाख रुपये के बजट के प्रस्ताव को भी मंजूरी बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि 14 नवंबर से शुरू होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2019 का थीम ईज आफ डूईंग बिजनेस होगा।


0 Comments