भई वाह ! रूस को भा गई हरियाणा की यह तकनीक, मांगा सहयोग

भई वाह ! रूस को भा गई हरियाणा की यह तकनीक, मांगा सहयोग 



मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हरियाणा की पैरी-एग्रीकल्चर अवधारणा की सफलता को देखते हुए रूस ने पोल्ट्री व मत्स्य क्षेत्र में हरियाणा से सहयोग मांगा है।  कृषि एवं कल्याण, पशुपालन, डेयरिंग एवं मत्स्य पालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि कल ही केन्द्र सरकार की ओर से रूस के सहयोग के लिए फोन आया था और इसके लिए उन्होंने हरियाणा से पोल्ट्री व मत्स्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार व्यक्तियों के नामों की सिफारिश की है, जिनमें पोल्ट्री क्षेत्र मछरौली, पानीपत के रविन्द्र मछरौली, पानीपत के महिपाल ढांडा तथा सफीदों, जींद के जसबीर देशवाल तथा मत्स्य क्षेत्र में करनाल के निवासी पदम् श्री सुल्तान सिंह शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments