कोई छेड़छाड़ करे तो डरें नहीं दुर्गा शक्ति मोबाईल ऐप्प पर बताएं


कोई छेड़छाड़ करे तो डरें नहीं दुर्गा शक्ति मोबाईल ऐप्प पर बताएं




शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को जागरुक कर रही दुर्गा शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सरोज 

मीडिया जंक्शन।संदीप कम्बोज
 हिसार। पुलिस का नाम अक्सर समाज मे केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना माना जाता है जबकि पुलिस द्वारा समाज में महिला विरुद्ध अपराधों पर नियंत्रण रखना तथा भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने में भी अहम भूमिका है हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई विशेष टीम दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स का जलवा छात्राओं के उत्साह को चार चांद लगा रहा है। हिसार पुलिस कप्तान शिवचरण ने महिला विरुद्ध अपराधों पर शिकंजा कसने हेतु तीव्रता से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिनकी अनुपालना में दुर्गा शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक सरोज ने अपनी टीम सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज व मुख्य बाजारों में पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप तथा आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक करने बारे जानकारी दे रही हैं।  इसी कड़ी में निरीक्षक सरोज ने अपनी टीम सहित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नजदीक सुशीला भवन व PGSD Sr.Sec.स्कूल हिसार में पहुंच कर छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अपने-अपने मोबाइल में इस एप्प को डाउनलोड करें ताकि समय रहते शरारती तत्वों से  निपटने में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सके।    दुर्गा शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को शरारती तत्वों का मुकाबला करने  हेतु आत्मरक्षा के गुर सिखाए व समझाएं गए और यह भी कहा कि महिलाएं अfपने खानपान पर भी विशेष ध्यान रखें और फास्ट फूड से परहेज करने वाले भी सचेत किया गया आज इस सेमिनार में राजकीय उच्च कन्या विद्यालय के प्रिंसिपल राजेन्द्र ढिल्लों, पुष्पा पूनिया,  राजपाल, प्रीति चौधरी व PGSD Sr.Sec.School प्रिंसिपल सतेंद्र गोयल, योगेश जोड़ा,प्रीति सुमन व प्रिया समेत समस्त अध्यापक व छात्राएं मौजूद रहीं।

यहां दें नशा करने व बेचने वालों की जानकारी
निरीक्षक सरोज ने समाज को नशा से मुक्त करने के अभियान को लेकर छात्राओं को इस सबंधी विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया और कहा कि आपके परिवार या आस पास में कोई  नशा करता है या बेचता है या तस्करी करता है तो उसकी जानकारी आप सबंधित थाना चौकी या विशेष सबंधित पुलिस अधिकारी  का नंबर 8814011366 पर कॉल कर सकते है।सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments