वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई है हरियाणा के नाम यह एक और बड़ी उपलब्धि


वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई है हरियाणा के नाम यह एक और बड़ी उपलब्धि 

मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के नाम एक और उपलब्धि वर्ल्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड्स (डब्ल्यूबीआर), लंदन में दर्ज हो गई है। इस बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर गत दिवस मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनके निवास स्थान पर अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह अवार्ड राज्य सरकार के अंतर्गत चल रहे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी), हरियाणा को 6 मिनट के लिए गीता श्लोक पाठ (अष्टादश श्लोकी) को एक साथ 18000 छात्रों के माध्यम से उच्चारण किये जाने हेतु वर्ल्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड्स (डब्ल्यूबीआर), लंदन द्वारा दर्ज किए जाने के लिए प्रदान किया गया है। यह उच्चारण गत 18 दिसम्बर 2018 को दोपहर 12.00 बजे से 12.06 बजे के बीच अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबरा की उपस्थिति में लिया। उन्होंने इस अवसर पर 48 कोस की वेबसाइट और मोबाइल एप की भी शुरूआत की। इस मोबाइल एप में कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, करनाल के 134 तीर्थ स्थानों की विस्तृत जानकारी होगी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन व तीर्थ स्थानों की भी जानकारी होगी। ऐप के माध्यम से श्रद्धालु तीर्थ स्थानों के रास्तों को रियल टाइम या वर्चुअल देख सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments