इस बार इंग्लैंड व कनाडा में भी मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
मीडिया जंक्शन न्यूज
कुरुक्षेत्र। लो जी, भारत के बाद अब विदेशों में भी अंतर्राष्टÑीय गीता जयंती महोत्सव की गूंज सुनाई देगी। अगामी 9 से 11 अगस्त के दौरान यूनाइटेड किंगडम में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कया जा रहा है। इसके साथ ही कनाडा में भी भारतीयों द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा जिसके लिए हरियाणा सरकार अपना पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि गत दिनों मॉरिशस में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया और स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को विश्व स्तर पर मनाया जाए और इसके लिए हरियाणा सरकार पूर्णता प्रयास कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव विश्व स्तर पर जगह-जगह आयोजित हो। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ की भूमि पर भारत माता का मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर में स्थापित किया गया लाइट एंड साउंड सिस्टम का उद्घाटन अगस्त माह में किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर आरती आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को यजमान के रूप में पर्ची को कटवाना होगा ताकि वे यजमान के रूप में अपने क्रियाकलाप करवा सके।


0 Comments