सख्ती। हिसार शहर की सड़कों पर संकेत चिह्न लगवाएगा नगर निगम
जिसकी लापरवाही से सड़क दुर्घटना हुई, उसी अधिकारी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
जिले में चिह्नित किए गए 30 ब्लैक स्पॉट भी होंगे दुरूस्त
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। नेशनल हाइवे पर आप 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला सकते हैं। बारिश के मौसम में तेज गति से गाड़ी चलाना काफी घातक हो सकता है।उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने आज अधिकारियों से जिला हिसार में चिह्नित किए गए 30 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने की दिशा में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही के चलते कोई सड़क दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने नगर निगम को सभी अपेक्षित स्थानों व सडकों पर संकेत चिह्न लगवाने के निर्देश दिए जिसके लिए निगम को 8 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है और सडक सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है जिसकी सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायधीशों द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी सरकारी गाड़ियों के पीछे रिफलेक्टिव टेप लगवाएं। वे जल्द ही ऐसी गाड़ियों का चालान करेंगे जिन्होंने गाड़ी पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाई है।


0 Comments