Hisar Media Junction जल संरक्षण : भई वाह ! घर की छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाओ, घर पर ही सरकारी सुविधाएं पाओ


भई वाह ! घर की छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाओ, घर पर ही सरकारी सुविधाएं पाओ


मीडिया जंक्शन समाचार 
हिसार। सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन है यह 100 फीसद सच। जिला हिसार की उकलाना नगरपालिका ने जल संरक्षण को लेकर कुछ ऐसा ही प्लान तैयार किया है। उकलाना नगर पालिका के सचिव ने बताया कि जल संरक्षण के लिए उकलानाशहर में यह प्रावधान किया गया है कि जो व्यक्ति अपने घर की छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अपनाएगा उस परिवार को सरकारी सेवाएं घर पर ही मुहैया करवाई जाएंगी। नगर पालिका की इस अनूठी पहल की अतिरिक्त उपायुक्त ने सराहना करते हुए अन्य नगर पालिकाओं को भी इस प्रकार की पहल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर पानी रिचार्ज के अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं। इसके लिए उन्होंने कृषि, वन, सिंचाई, मिट्टी संरक्षण, पंचायत, ग्रामीण विकास आदि विभागों के अधिकारियों को जल शक्ति अभियान के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
water saving Harvesting System news haryana by Hisar Media Junction

Post a Comment

0 Comments