हिसार में छत्रपति शिवाजी के स्मारक की नींव रखेगी गौपुत्र सेना
छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति की मुहिम को बढ़ाएंगे आगे
हिसार।छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति से बहन चेतना कौशिक व संजीव बिश्नोई ने हिसार स्थित गौपुत्र सेना के केन्द्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत सिंह के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदित रहे कि बहन चेतना कौशिक इस समिति के साथ जुड़कर छत्रपति शिवाजी के विचारों व संस्कारों को लोगों मे पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने हिसार प्रशासन से हिसार में छत्रपति शिवाजी का स्मारक बनाने की मांग की है। उन्होंने गौपुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत सिंह से इस कार्य में बड़चड़ कर भागीदारी करने बारे विचार किया। संपत सिंह ने कहा कि गौपुत्र सेना का सौभाग्य है कि उन्होंने इस शुभ कार्य के लिए उन्हें चुना है। गौपुत्र सेना की ओर तन, मन व धन से हिसार में छत्रपति शिवाजी का स्माकर बनाने के लिए समिति की ओर से शुरू की गई मुहिम का सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बहन चेतना कौशिक को विश्वास दिलाया कि छत्रपति शिवाजी के संस्कारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए गौपुत्र सेना हर स्तर पर प्रयास करेगी और बहुत ही जल्द हिसार में छत्रपति शिवाजी के स्मारक की नींव रखेगी। संपत सिंह ने कहा कि बहन चेतना कौशिक समाज में छत्रपति शिवाजी के क्रांतिकारी विचारों को पहुंचाने की दिशा में को कार्य कर रही हैं वह अनुकरणीय हैं। युवा वर्ग छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान अनूप कौशिक भी उपस्थित थे।

0 Comments