प्रदेश में चल रही भाजपा की लहर, 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे: वित्तमंत्री
Hisar Media Junction
नारनौंद।वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गांव उगालन में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब प्रदेश में भी भाजपा की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा इस बार 75 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करके हरियाणा में पुनः सरकार बनाएगी।वित्तमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के अच्छे नेताओं का भाजपा में आने का क्रम जारी है जिससे प्रदेश के हर हलके में भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि अब विपक्षी भी यह मानने लगे हैं कि भाजपा अन्य पार्टियों की तरह वंशवादी विचारधारा की पार्टी नहीं है और यहां पार्टी के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को पर्याप्त मान-सम्मान मिलता है।पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब मंे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव अक्तूबर माह में होने की संभावना है। वर्ष 2014 में भी विधानसभा चुनाव 15 अक्तूबर को हुए थे। इस बार भी उसी के आसपास चुनाव होने की उम्मीद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व आज भाजपा में शामिल हुए जजपा नेता एडवोकेट सुशील खरब ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, प्रो. मंदीप मलिक, सीमा गैबीपुर, सुदेश चौधरी, पार्षद संजय खरब, सोनू मलिक, सतपाल मल्हान व बलराज लोहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

0 Comments