हरियाणा में आप की सरकार बनने पर मकानों का दिल्ली की तर्ज पर मिलेगा मालिकाना हक
आप ने भाजपा,कांग्रेस व इनेलो पर कालोनीवासियों से वायदाखिलाफ का लगाया आरोप
Jul 23, 2019, 12:12 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला।आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंचकूला में राजीव व इंदिरा कालोनी सहित जितनी भी कालोनियां हैं,आज तक उनके विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पार्टी का कहना है कि इन कलोनियों में रहने वाले लोगों का महज मतदाता के तौर पर ही दूहन होता आया है,परंतु किसी भी राजनीतिक दल ने आज तक इनके विकास या इनके उत्थान के लिए गंभीरता से कोई काम नहीं किया। जबकि ये लोग अपने इलाके का प्रतिनिधि चुनने में अहम योगदान देते हैं। आप के अंबाला लोकसभा एवं जिला पंचकूला अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने बताया कि हरियाणा में आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर इन कालोनियों में रहने वाले लोगों का भी विकास किया जाएगा तथा इन्हें इनके रहने के स्थान पर पक्के मकान बनाकर उन्हें इसका मालिकाना हक देने के साथ साथ सभी मूलभूत सुविधायें मुहैया करवायी जाएंगी। जिनके पहले से ही पक्के मकान हैं उन्हे इसका रजिस्ट्री करवाकर मालिकाना हक दिया जाएगा। यहां जारी एक ब्यान में अंबाला लोकसभा एवं जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने इस बात का उल्लेख किया कि अब तक जितने भी दलों की सरकारें प्रदेश में आई हैं, चाहे वह कांग्रेस हो, भाजपा या इनेलो हो, सभी ने अपने अपने दलों के प्रतिनिधि को पंचकूला से जितवाने के लिए शहर की कालोनियों के वाशिंदों को सिर्फ और सिर्फ वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया। मगर बाद में इनके लिए कुछ नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि इन कालोनियों में रहने वाले लोगों को न तो पूरी तरह से बिजली की सुविधा है और न ही पानी की। इन लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का भी पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा। जबकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार अपने झुगगी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी अन्य लोगों की तरह सारी मूलभूत सुविधायें मुहैया करवा रही है। इतना ही नहीं सरकार इन लोगों को निशुलक पानी,रियाती दर पर बिजली देने के साथ साथ शिक्षा व स्वास्थ्य का लाभ भी दे रही है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री ऐसी कालोनियों अथवा झोंपड़पट्टी में रहने वाले लोगों को पक्के मकान देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके आलावा जिन कालोनियों में बरसों से गरीब लोग रह रहे हैं, उन्हें जल्दी ही उनके मकानों की रजिस्ट्री करके उसका मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह अगर हरियाणा में भी आप को सरकार बनाने का अवसर मिलता है तो फिर इसी प्रकार सभी कालोनियों में रहने वाले लोगों को उनके पक्के मकान देने के साथ साथ बाकी सभी मूल सुविधाये भी उनके आसपास ही मुहैया करवाकर दी जांएगी ताकि उन्हें दूरदराज तक भटकना न पड़े। उन्होंने इन लोगों से कहा है कि वे इन राजनीतिक दलों के बहकावे में न आकर आप की सरकार बनवायें ताकि उन्हें यह लाभ दिया जा सके।
---------------


0 Comments