भाजपा सरकार के पांच साल के ‘कांड’ को जनता के बीच लेकर जाएगी आप


भाजपा सरकार के पांच साल के ‘कांड’ को जनता के बीच लेकर जाएगी आप 


Jul 23, 2019, 12:02 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
जींद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कांग्रेस भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस का अस्तित्व अब खत्म है। कांग्रेस बीजेपी को जिताने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने ही कांग्रेस की सुपारी ले रखी है। भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना शायद अब वे भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज है। प्रदेश में रोजाना बलात्कार व हत्या की घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 75 प्लस सीट के बयान पर उन्होंने कहा कि मनोहर लाल जी तो मुंगेरीलाल बने हुए हैं, मुंगेरी तो चाहे कितने ही सपने लो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 5 साल में जितने भी कांड किए हैं, आप पार्टी उन्हें प्रदेश की जनता के बीच लेकर जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments