मार्केटिंग करना सीखें किसान, अपने उत्पाद को बनाएं ब्रांड, बढ़ेगी आमदनी


मार्केटिंग करना सीखें किसान, अपने उत्पाद को बनाएं ब्रांड, बढ़ेगी आमदनी  




6 अगस्त 2019, 4:42 
PM

मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यदि किसान मिलजुल  कर कार्य कर अपनी फसल की  उचित रूप से मार्केटिंग सीख जाए तो उसे अपनी उपज के ब्राण्ड, पैंकिंग की भी जानकारी हो जाएगी और वे हर क्षेत्र में अग्रणी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करने का स्वभाव अपनाना चाहिए। इसके साथ ही अपनी फसल को मार्केट में बेचने का कार्य भी सीखना चाहिए, यह समाज व देश की तरक्की का सही रास्ता है, इसलिए किसानों को एक अपनी उपज  की  मार्केटिंग   ओर दूसरा मिलकर कार्य करना भली-भांति सीख लेना चाहिए। ये गुण किसानों ही नहीं बल्कि देश की खुशहाली की ओर समृ़िद्ध के भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश के किसानों ने इजराईल की तर्ज पर अपनी उपज  की मार्केटिंग सीख लिया तो हमारे किसान हर क्षेत्र में अग्रणी हो जाएगें। श्री धनखड़ ने कहा कि किसान अपना ज्ञान और तकनीक को एक दूसरे के साथ सांझा करें और पूर्ण निष्पक्षता ओर पारदर्शिता के साथ अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आगे आएं। किसानों को दिल्ली के नजदीक होने का लाभ उठाना चाहिए तथा अपनी आय में वृ़ि़द्ध करने के लिए ताजा उत्पादन को मार्केट तक पहुंचाना चाहिए। ताजा उत्पादन से अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इलेक्ट्रोनिक्स कम्पनियां नए-नए ब्राण्ड बाजार में उतारती हैं, उसी प्रकार किसान भी अपनी बेहतरी के लिए अपने उत्पाद को ब्राण्ड के तौर पर तैयार करके उतारें। उन्होंने कहा कि किसानों में असीम ऊर्जा एवं निपुणता होती है लेकिन उसका सही दिशा में फोकस करना आवश्यक है  और सरकार की सोच के अनुरूप किसानों की आय वर्ष-2022 तक दोगुनी करने में भी कारगर साबित होंगे।कार्यशाला में हरियाणा लघु कृषक कृषि व्यापार संघ महानिदेशक एवं बागवानी विभाग के महानिदेशक डा. अर्जुन सैनी ने कहा कि सरकार ने इस तरह के एफपीओ के गठन से छोटे किसानों के लिए राह आसान हो गई है और अब 25 किसान मिलकर आसानी से प्रोजैक्ट ले सकते हंै। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 312 एफपीओ का गठन किया गया है जो सरकार व किसानों के बीच समन्वय का कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments