हरियाणा : अगले साल 1710 से बढ़कर 2000 हो जाएंगी एमबीबीएस सीटें
हर साल हर जिले से एक प्राईवेट व एक सरकारी चिकित्सक को सम्मानित करेगी सरकार
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा में अगले साल से एमबीबीएस की सीटें 1710 से बढ़ाकर दो हजार हो जाएंगी जबकि वर्ष 2014 में राज्य में एमबीबीएस की केवल 700 सीटें थी। प्रदेश सरकार अब डाक्टरों की कमी मांग व आपूर्ति के अनुसार करेगी। एलोपेथी व आयुष चिकित्सा पद्वितियों में बेहतर समन्वय की जरूरत है ताकि आवश्यकता अनुसार मरीजों को तुरन्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अगले साल से हर वर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर हर जिले से दो जिनमें एक प्राईवेट व एक सरकारी सेवा के चिकित्सक को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चिकित्सको से अपील की है कि वे सेवाभाव से एक मिशन के रूप में गरीब जनता की सेवा करने की अपने मन में ठान लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य रोगी ही न हो, इसके लिए हमने योग को बढावा दिया है ओर हरियाणा योग परिषद का गठन किया है ताकि इसका प्रचार प्रसार हर व्यक्ति तक पहुंचे। योगस्वस्थ रहने की एक कला है। यह व्यक्तिगत या सामूहिक तौर पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोगी व मरीज कम हो इसकी ओर भी हमें सोचना होगा। प्राचीन समय में शिक्षा व चिकित्सा दोनों ही सस्ती होती थी, परन्तु आज दोनों ही महंगी हो गई है। सरकारी प्रयासों के साथ प्राईवेट क्षेत्र में भी चिकित्सकों को अंत्योदय की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है।
हरियाणा में 17 हजार से अधिक लोग ले चुके आयुषमान भारत योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने आयुषमान भारत योजना शुरु करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने गरीब व्यक्ति के ईलाज की बात सोची हैै। हरियाणा में 15 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ होने का अनुमान है। प्रदेश में अब तक 17 हजार से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हंै।


0 Comments