निसिंग : शिविर में 106 गर्भवती महिलाओं का जांचा स्वास्थ्य, 13 रैफर


निसिंग सीएचसी में शिविर के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करती एलएमओ डा. सीमा व प्रभजोत कौर

निसिंग : शिविर में 106 गर्भवती महिलाओं का जांचा स्वास्थ्य, 13 रैफर

9 नवंबर 2019, 7: 54 
रिंकू गोंदर। हरियाणा मीडिया जंक्शन

निसिंग। कस्बे की सीएचसी में एसएमओ डा0 राजेश जौहरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया। इस दौरान गुरू नानक हस्पताल करनाल से आई एलएमओ डा. सीमा व प्रभजोत कौर ने 106 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं गर्भावस्था की जटिलताओं एवं प्रसव से पूर्व महिलाओं के शरीर में उच्चरक्त चाप व खून की कमी सहित अन्य जांच की। उन्होंने बताया कि ेमहिलाओं को  समय समय पर यूरिन कल्चर टेस्ट करवाना चाहिए। यदि गर्भावस्था के दौरान पेशाब टेस्ट में एक लाख से अधिक कीटाणु आते है तो तुंरत उपचार लेना चाहिए। भले ही मरीज स्वस्थ दिखाई दे। उन्होंने कहा किे उचित खानपान लेना चाहिए। गर्भावस्था में मीठा कम से कम खाए, लेकिन प्राकृतिक मिष्ठान फले, गुड, शक्कर का सेवन नुकसानदेह नही है। दही का सेवन भी जरूर करें। बशर्ते के दही घर के दूध की हो। मोटापा ग्रस्त महिलाए गांय के दूध की दही ले। वहीं डा0 जौहरी ने बताया कि शिविर का मकसद सुरक्षित जन्नी एवं स्वस्थ शिशु से है। ताकि बाल एवं मातृ मृत्युदर को कम किया जा सके। शिविर में 44 महिलाओं को अल्ट्रासाउड़ की सलाह दी गई। हाई रिस्क वाली 36 महिलाए पाई गई जिनमें से 23 को उचित उपचार दिया गया जबकि 13 को जीएस करनाल रैफर कर दिया गया।








Post a Comment

0 Comments