निसिंग : हरियाणा पुलिस ने पेश की मित्रता की मिसाल

निसिंग थाना में मौजिज लोगों का फूलमालाओं से स्वागत करते पुलिस कर्मी

निसिंग : हरियाणा पुलिस ने पेश की मित्रता की मिसाल

गांवों के मौजिज लोगों का फूलमालाओं से स्वागत

9 नवंबर 2019, 7:52  PM
रिंकू गोंदर। हरियाणा मीडिया जंक्शन

निसिंग। कस्बे के स्थानीय थाना में एसएचओ सुरेंद्र सिंह की ओर से पुलिस मित्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे दर्जनभर पुलिस मित्र एवं मौजिज ग्रामीणों का थाना प्रभारी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं उनका मुंह मीठा करवाया। थाना प्रभारी ने कहा कि गांवों से संबधित किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच एवं लोगों के आपसी झगड़ों का पंचायती तौर पर निपटारा करवाने में मौजिज लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। वहीं मौजिज लोग अपने अपने क्षेत्र में अपराध रोकने में पुलिस की मदद सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का हरसंभव सहयोग करते हंै। उन्होंनें बताया कि हरियाणा पुलिस मित्रता विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार मनाया जा रहा जैसे जिसमें मौजिज लोगों को सम्मानित करने की पहल की गई ताकि पुलिस व मौजिज लोगों के आपसी संबंधों को मजबूती मिल सके। इस मौके पर नपा चेयरमैन सलिंद्र चौहान, पूर्व सरपंच बरास कपूर सिंह, बालकिशन जांगडा गोंदर, जोगिंद्र संधू बरास, बंसीलाल, सोमदत्त जांगडा, सुनील शर्मा, पूर्व सरपंच सिंघडा अमीर सिंह मल्ली, जोगा सिंह रणजीत नगर, विनोद गुल्लरपुर व नंदलाल बरास सहित अनेक गांवों के मौजिज लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments