करनाल : श्रीराम मंदिर बनाए जाने का फैसला आने पर बांटे लड्डू


करनाल : श्रीराम मंदिर बनाए जाने का फैसला आने पर बांटे लड्डू


निसिंग मंडी स्थित एक दुकान पर श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसले पर लड्डू बांटते रामभक्त 


9 नवंबर 2019, 7:45 PM
रिंकू गोंदर। हरियाणा मीडिया जंक्शन

निसिंग। अयोध्या मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम मंदिर के पक्ष में अपना फैसला सुनाने से लोगों ने जगह जगह लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। कस्बे की अनाजमंडी में कमीशन ऐजेंट सतप्रकाश शर्मा की दुकान पर कई लोगों ने एकत्रित होकर कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए लड्डू बांटे। वहीं उन्होंने  एक दूसरे को बधाई दी। फैसले से न केवल राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ बल्कि हिंदू व मुस्लिम एकता के बीच खाई बनने वाला मुद्दा भी खत्म हो गया।  मास्टर रणसिंह ने कहा कि  अयोध्या मामले को लेकर लंबे समय से चल रही राजनीति का अंत हुआ है। फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए। वहीं युवा के प्रदेश महामंत्री जनकराज पोपली ने भी लड्डू बांट कोर्ट खुशी जताते हुए लोगों को देश की न्यायपालिका में विश्वास रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धारा 370 हटाकर एक देशहित में  ऐतिहासिक फैसला लिया था। अब कोर्ट ने लंबे चले आ रहे मंदिर मस्जिद विवाद पर अपना फैसला सुनाया है। जिससे श्रीराम मंदिर में आस्था रखने वाले करोडों देशवासियों के लिए खुशी की बात है। मौके पर सुरेश सिंगला, सुरेंद्र काला, प्रवीन गोयल, सतबीर राणा, नंदू गोंदर, राकेश गोंदर, विनोद गर्ग, सरपंच नरेंद्र बधनारा,खिराती लाल व मुकेश गोयल सहित अन्य मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments