हिसार में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, देखें तस्वीरें
8 नवंबर 2019, 8:45 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। हिसार स्थित महाबीर स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ आज शानदार आगाज हो गया। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ियों को हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से खेलों में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने ध्वजारोहण कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 10 नवंबर तक चलेगा जिसके अंतर्गत कुश्ती व हैंडबाल के 1232 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों की टीमों ने मार्च पास्ट की शानदार प्रस्तुति दी। इसकी अगुवाई कैप्टन आरसी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की बैंड टीम ने की। पटेल नगर स्थित राजकीय वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय ने स्वागत गीत जबकि कैंपस स्कूल की टीम ने हरियाणवी समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। इंटरनेशनल खिलाड़ी खुशबू ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह व खेल उपनिदेशक सत्यदेव मलिक भी मौजूद थे। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि जिला के खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर हरियाणा का नाम राष्टद्द्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्टद्द्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पैरा ओलंपिक खेलों में हिसार की खिलाड़ी सहायक रोजगार अधिकारी एकता भ्याण ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवांवित किया है। सभी खिलाडिय़ों को ऐसी प्रतिभाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। डीसी ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति अन्य राज्यों के मुकाबले अतुलनीय है जिसकी देश भर में सराहना की जाती है। इसी खेल नीति के कारण हरियाणा के खिलाड़ी अंतर्राष्टद्द्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठद्द प्रदर्शन कर पाते हैं। खेल विभाग के माध्यम से मिलने वाली सुविधाएं खिलाडिय़ों को नया प्रोत्साहन देती हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए टीम भावना व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से खेलों में भागीदारी करना महत्वपूर्ण है न कि हार-जीत से प्रभावित होना। आज हार का मुंह देखने वाली टीम और अधिक मेहनत करके अपने आप को अगले मुकाबले के लिए तैयार करेगी जिससे उसे विजय का स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला में खिलाडिय़ों को सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं खेल विभाग के माध्यम से मुहैया करवाई जाएंगी।
सभी 22 जिलों के 1232 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
खेल विभाग से हरिकेश कुमार ने विभाग की उपलब्धियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज शुरू हुए राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों के 1232 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को क्रमश: 3000, 2000 व 1000 रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर रामस्वरूप चहल, रेखा ऊबा, अनूप सिंह व जसराम सहित अन्य जिलों के डीएसओ, कोच व प्रशिक्षक मौजूद थे। मंच संचालन रामनिवास शर्मा ने किया।

0 Comments