वर्तमान खरीफ फसलों के रजिस्ट्रेशन के लिए यहां लॉगइन करें किसान


वर्तमान खरीफ फसलों के रजिस्ट्रेशन के लिए यहां लॉगइन करें किसान 

मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पर पाएं फसल बिजाई से लेकर मंडी तक का हाल 



संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों को उनकी फसलों की बुआई से लेकर मंडियों में फसल की बिक्री तक सहायता प्रदान करने के लिए एक आॅनलाइन पोर्टल ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ तैयार किया है। किसानों को अब प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली के माध्यम से उनकी भूमि और फसलों के विवरण की स्व-रिपोर्ट (सैल्फ-रिपोर्ट) इसी पोर्टल पर जमा करवानी होगी।  ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए किसान वेबपोर्टल  www.fasalhry.in  पर लॉगइन कर सकते हैं। वर्तमान खरीफ मौसम के दौरान बोई गई फसलों के लिए पंजीकरण 31 जुलाई  तक किया जाएगा। हालांकि, प्रत्येक किसान को एक स्थायी रजिस्ट्रेशन नम्बर आवंटित किया जाएगा, लेकिन फसल चक्र के आधार पर फसल रजिस्ट्रेशन नम्बर अलग होगा। किसान जैसे ही पोर्टल पर भूमि के किसी ऐसे टुकड़े का चयन करता है, जिसका स्वामित्व पंचायत के पास है तो जानकारी के लिए संबंधित सरपंच को संदेश पहुंच जाएगा।

किसानों को पोर्अल पर देनी होंगी ये जानकारियां
किसानों को इस आॅनलाइन पोर्टल पर बीमा सुविधा, प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसल के लिए दिए जाने वाले मुआवजे और विभिन्न योजनाओं के तहत अन्य वित्तीय सहायता समेत राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे विभिन्न लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को बोई गई फसल का नाम, खेती के तहत क्षेत्र, फसली महीना, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर जैसी अनिवार्य जानकारियां उपलब्ध करवानी होंगी।


किसानों को होगा यह लाभ 
इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने वाले किसानों को प्रति एकड़ या उसके भाग के लिए 10 रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा परंतु यह सहायता न्यूनतम 20 रुपये से अधिकतम 50 रुपये तक होगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। सरकार ने उन सांझा सेवा केन्द्रों (सीएससी) को प्रति प्रविष्टि 5 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का भी ऐलान किया है, जहां प्रविष्टि की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments