अब हर विभाग में होंगे आनलाईन तबादले
हरियाणा सरकार ने एक माह के अंदर आनलाइन स्थानांतरण नीति तैयार करने के दिए निर्देश
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग की तर्ज पर अब प्रदेश के सभी विभागों में आनलाईन ट्रांस्फर किए जाएंगे। हरियाणा सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को एक माह के अंदर आॅनलाइन स्थानांतरण नीति तैयार करके इसकी प्रति मुख्य सचिव कार्यालय (सामान्य सेवाएं-2) को भेजने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार कारागार, लोक निर्माण (भवन एवं सडकें), जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पशुपालन, स्कूल शिक्षा, उच्चतर शिक्षा और परिवहन विभाग सहित 14 विभागों का चयन पहली अप्रैल, 2018 से आॅनलाइन स्थानांतरण नीति लागू करने के लिए किया गया था। लेकिन इनमें से कुछ विभागों द्वारा ही यह नीति तैयार और आंशिक रूप से लागू की गई है।


0 Comments