यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, ट्रेनों में निरीक्षण कर रही है यह टीम, आप भी दर्ज करवा सकते हैं अपनी शिकायत
हिसार, सरसा कोसली व भिवानी रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में 1 अगस्त को होगा निरीक्षण
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। रेल में सफर करने वाले यात्री कृप्या ध्यान दें। रेल मंत्रालय इन दिनों ट्रेनों में यात्री सुविधाओं का जायजा ले रहा है और इस बाबत ट्रेनों में यात्रियों से बातचीत कर समस्याएं भी पूछी जा रही हैं। यदि कोई आपसे ट्रेन में रेलवे की सेवाओ के संबंध में पूछे तो घबराईएगा नहीं, आपको जो-जो समस्या नजर आ रही है, टीम के सदस्यों को अवश्य अवगत करवाईएगा। आपके द्वारा मिले सुझावों व शिकायतों के आधार पर ही रेल मंत्रालय इन समस्याओं को दूर करने का प्लान तैयार करेगा। यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के लिए रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के पदाधिकारियों की टीम पांच दिन तक चार मंडलों के पंचकूला, युमनानागर, अम्बाला, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर सहित हरियाणा के डेढ़ दर्जन से ज्यादा शहरों के रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में यात्रियों के लिए मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण कर रही है। यह टीम दिल्ली व जयपुर के डीआरएम के साथ-साथ दोनों रेलवे मुख्यालयों पर जीएम (महाप्रबंधक) से मुलाकात करके यात्रियों से प्राप्त शिकायतों के यथाशीघ्र समाधान पर विचार-विमर्श करेगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक संबंधित मंडल के एडीआरएम, वरिष्ठ डीसीएम एवं अन्य उच्चाधिकारी भी पीएसी की टीम के साथ रहेंगे। इस टीम में हरियाणा वीर कुमार यादव, भजन लाल शर्मा, दयाल दास सोढी, प्रकाश शर्मा और हिमाद्री बल शामिल हैं। यह टीम 28 जुलाई से 3 अगस्त, 2019 तक दिल्ली, जयपुर, अंबाला और बीकानेर डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले 18 स्टेशन परिसरों में यात्रियों को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही, मौके पर ही दैनिक यात्रियों, सामाजिक संगठनों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
इन रेल सेवाओं की जांच करती है यह टीम
गौरतलब है कि रेलवे की ओर से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टे्रनों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की निगरानी के लिए यात्री सुविधा समिति का गठन किया गया है,जोकि समय समय पर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर वहां स्वच्छता, पेयजल, शोचालयों की स्थिति, शेड की व्यवस्था, एस्केटेलर, टिकट खिड़की, ट्रेनों की सफाई व्यवस्था, पंखों की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए व्हील चैयर, गाड़िय़ों की समय सारिणी तथा खान-पान आदि की जांच करती है।
आज कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत व सोनीपत में जांच करेगी टीम
यात्री सुविधा समिति (पीएसी) टीम आज 30जुलाई को कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत रेलवे स्टेशन, 31 जुलाई को रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार, पीएसी टीम पहली अगस्त को कोसली, भिवानी, हिसार और सिरसा रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेगी, जबकि शाम को बीकानेर में रात्रि ठहराव के साथ ही डिवीजन के डीआरएम के साथ बैठक करेगी। वहीं 2 अगस्त को रेवाड़ी और नारनौल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करते हुए शाम को यह टीम जयपुर पहुंचेगी, जहां जयपुर डिवीजन के डीआरएम से बैठक कर सुविधाओं बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देगी।

0 Comments