गुरुग्राम को एजुकेशन व मेडिकल हब बनाए जाने की तैयारी, पहले बनेगा 500 बेड का हाईटेक अस्पताल
मीडिया जंक्शन न्यूज
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार गुरुग्राम जिला को एजुकेशन व मेडिकल हब बनाने के लिए प्रयासरत है। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही गुरुग्राम में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित 500 बेड का नागरिक अस्पताल बनाया जाएगा ताकि लोगों को अच्छी व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिला में लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राजीव चौक, इफको चौक सिगनेचर टावर, हीरो होंडा चौक व महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओवर पर अंडरपास बनाए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सडकों को चौड़ा व मरम्मत करवा कर उनका कायाकल्प किया। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस-वे 27 किलोमीटर का बनेगा, जिस पर लगभग 9000 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा, गुरुग्राम से सोहना जाने के लिए पहले जहां लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता था, वहीं सुभाष चौक से बादशाहपुर पार तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसे लगभग डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा।राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा जिला में ट्रैफिक आवागमन सुचारू करने के लिए 20 ऐसे स्थानों की सूची तैयार की गई है जिस पर पीक आवर्स में ट्रैफिक आवागमन अधिक रहता है। इन स्थानों पर फीजिबिलिटी अनुसार फ्लाईओवर व अंडरपास बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में गुरुग्राम जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है जिसे प्रदेश की जनता आज स्वयं महसूस कर रही है।

0 Comments