जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कंबोज ने आज क्या कहा भाजपा सरकार के बारे में
बोले, बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करना भी भाजपा राज में बन चुका है अपराध
बेटी बचाने बेटियां पढ़ाने की बात को बताया केवल नारे तक सीमित।
हिसार लघुसचिवालय में चल रहे पीड़ित परिवार के धरने को समर्थन देने पहुंचे जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष
छेड़छाड़ के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
मीडिया जंक्शन । संदीप कम्बोज
हिसार। भाजपा सरकार में बेटियों को छेड़छाड़ से बचाना भी अपराध बन गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार सब कुछ जानते हुए भी मौन है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को नारे तक सीमित बताते हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने भाजपा सरकार के साथ साथ स्थानीय प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया। वे आज गंगवा की नाबालिग लड़की के छेड़छाड़ प्रकरण में पीड़ित पक्ष द्वारा लघुसचिवालय में पिछले कई दिनों से चल रहे धरने समर्थन देने पहुंचे। गौरतलब है कि गंगवा गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ आजाद नगर में स्कूल जाते समय कैमरी गांव का एक लड़का छेड़छाड़ करता था। जिस पर लड़की के परिजनों ने लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था जिस पर पुलिस ने लड़के के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित लड़की पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने लड़के के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाए उल्टा उन पर ही अपहरण व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया और अब पुलिस द्वारा लड़की पक्ष को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके विरोध में गंगवा गांव के महिलाएं और औरतें धरने पर बैठी है और मांग कर रही है कि छेड़छाड़ करने वाले लड़के के खिलाफ कार्यवाही हो और लड़की के परिजनों पर दर्ज मुकदमे को खारिज किया जाए। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, नलवा हलकाध्यक्ष बागबीर बैनीवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि व जजपा के पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कृष्ण गंगवा, रवि आहूजा, श्रवण बागड़ी, आशीष कुंडू, लीला राम भाटी सहित बहुत से जे जेपी पदाधिकारी उपस्थित थे। धरने को सम्बोधित करते हुए जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज के मौजूदा माहौल में प्रदेश की महिलाओं में सबसे ज्यादा असुरक्षा की भावना घर कर गई है। गंगवा गांव की बेटी के साथ हुई इस घटना और उसके बाद पुलिस के रवैये ने तो इस असुरक्षा की भावना को और बढ़ा दिया है। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सरदार निशान सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है इन घटनाओं में और इजाफा हुआ है। हालात यह है कि आज नाबालिग बेटियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं ज्यादा घट रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिये हरि चुनरी चौपाल कार्यक्रम चलाया हुआ है। जिस प्रकार की दमनकारी कार्यवाही पुलिस इस मामले में कर रही है उससे तो आने वाले दिनों में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ेगी और बेटियों का स्कूल जाना दूभर हो जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताते हुए मांग की जल्द से जल्द गंगवा की नाबालिग पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाते हुए छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़े और साथ ही साथ अपहरण के झूठे मुकदमें को खारिज करें अन्यथा जेजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ मिलकर प्रशासन की इस दमनकारी नीति का विरोध करेगा ।

0 Comments