अब पराली से बिजली बनाएगी सरकार

   अब पराली से बिजली बनाएगी सरकार 


मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा में फसलीअवशेष एक बहुत बड़ी समस्या है। किसान इसे खेत में जलाते हैं तो सरकार कार्रवाई करती है और यदि इन्हें यूं ही छोड़ देते हैं तो अगली फसल खराब होती है। लेकिन अब यह समस्या खत्म होने जा रही है। नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा व जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि खेतों में पराली जलाने से बहुत अधिक प्रदूषण होता है जिससे निपटने के लिए सरकार द्वारा लगभग 50 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना लागू की जा रही है। इसके तहत कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद एवं फतेहाबाद जिलों में ऐसी परियोजनाएं स्थापित की जा रही है जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्रदान होगी। डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि प्रदेश में कृषि-कचरे से स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन की बहुत संभावनाएं हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा हरियाणा सरकार राज्य में कृषि आधारित बायो एथोनॉल एवं बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है। इसके लिए इंडियन आॅयल से समझौता किया है। राज्य में अब तक 14 ऐसी परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए इंडियन आयल द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी हैं। सरकार के इस कदम से पर्यावरण की समस्या से निबटने के साथ-साथ किसानों को लाभ पहुंचेगा।

Post a Comment

0 Comments