नहीं रही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, आज दोपहर ढ़ाई बजे होगा अंतिम संस्कार 


मीडिया जंक्शन न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर निधन हो गया। कल रविवार दोपहर ढ़ाई बजे उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर दिल्ली सरकार ने दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है। उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 बजे तक रखा जाएगा। इसी बीच उनके आवास पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। बता दें कि सेहत खराब होने के बाद उन्हें एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। पेसमेकर के ठीक से काम न करने पर शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बता दें कि करीब दस दिन के इलाज के बाद सोमवार को ही वह अस्पताल से वापस घर लौटी थीं। उनके निधन पर दिल्ली समेत देश भर में शोक की लहर है। कांग्रेस समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।