कुलदीप ने विधानसभा में कभी नहीं उठाई आदमपुर की आवाज
भाजपा प्रदेश सचिव कर्ण सिंह रानोलिया बोले, मनोहर सरकार में आदमपुर में 675 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के विकास कार्य हुए
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव कर्ण सिंह रानोलिया ने कहा है कि कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा में आदमपुर के विकास की आवाज कभी नहीं उठाई क्योंकि विधानसभा में उनकी हाजरी ही ना के बराबर रही है। उन्होंने आरोप लगया कि कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर की जनता की भावनाओं के साथ खिलावाड़ किया है। रानोलिया ने कहा कि आज जो जनता के बीच रहेगा वही जनता के दिलों पर राज करेगा। जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मे माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं। हरियाणा में समान रुप से विकास कार्य किए जा रहे हंै। उन्होंने बताया कि पिछली बार विधानसभा चुनावों में आदमपुर विधान सभा का एक गांव ऐसा था जहां पीने का पानी न होने के कारण चुनाव का बहिष्कार कर दिया था परंतु आज माननीय मनोहर लाल की सरकार में पीने का पानी के साथ-साथ किसानों के लिए खेतों तक पानी पहुंचाया है। इस मौके पर जिले सिंह वर्मा, सुभाष जैन तीनो मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश, विक्रम कास्निया, महेंद्र वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
यह है चेयरमैन द्वारा गिनवाए विकास कार्यों की लिस्ट
कर्ण सिंह रानोलिया ने बताया कि अभी तक 675 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा का काम आदमपुर विधान सभा में हुआ है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के तहत सडकों पर 1.42 करोड, मार्किग बोर्ड के तहत 17 नई सडकों का निर्माण 58.66 किलोमीटर तथा सडको की रिपेयर 96.84 किलोमीटर 41. 48 रुपये खर्च किए गए। 11 आगनबाडी केद्रों का निर्माण पर 1.033 करोड, आयुष विभाग द्वारा औषधालयों का निर्माण 1.956 करोड, गांव में स्टेडियम के निर्माण पर 2. 51, गांव में व्यायामशाला के निर्माण पर 5.11 करोड, शिक्षा विभाग स्कूलों में कमरे व चार दिवारी आदि निर्माण 2.19 करोड, डी प्लान द्वारा विकास कार्यो पर खर्च 8. 52 करोड खर्च नहरों पर खालों पर खर्च, 32. 84 करोड, पब्लिक हैल्थ द्वारा 12. 01 करोड, पशुपालन विभाग पशु औषधालयों का निर्माण चार दिवारी मिनी डेयरी को अनुदान ढढूंर में गौ अभ्यारण पर खर्च 13. 651 करोड किए गए। रानोलिया ने बताया कि गांव में विकास 42 करोड किए गए है। चेयरमैन ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग 238. 34 किलोमीटर सकडो का निर्माण, 422. 98 करोड, 113. 07 किलोमीटर सडकों की मम्मत के 11. 47 करोड खर्च किए। ओवर ब्रिज भादरा रोड 12. 664 करोड न्योली फाटक 26. 76 करोड, अंडर ब्रिज प्रस्तावित दडौली रोड 14. 857 करोड, सब तहसील बालसमंद 4.43 करोड, सीसावाल अस्पताल 6.91 करोड, भोडिया स्कूल बिल्ंिडग 2. 81 करोड, बस अड्डा बाल समंद प्रस्तावित 6 करोड, आदमपुर जनरल अस्पताल नवीनी करण 2. 25 करोड रुपये खर्च किए गए हंै।
कुम्हार समुदाय के लोगों को स्पेशल प्रशिक्षण की तैयारी
चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया ने कहा कि भाजपा सरकार में मिट्टी का काम करने वाले कुम्हार समुदाय के लोगों के लिए प्रदेश में सर्वे करवाया गया है और प्रत्येक गांव में कुम्हार समुदाय के लिए मिट्टी का काम करने वाले लोगों के लिए जगह आरक्षित की गई है। विश्वकर्मा कौशल विकास यूनिवस्ट्री पलवल में उत्कृष्ट कला को उजागर करने के लिए कुम्हार समुदाय के लोगों को विशेष तौर से लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस व्यवसाय को बढावा देने के लिए सरकार हर प्रकार का सहयोग करेगी। रानोनिया ने कहा कि आने वाले समय में मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढेगी और उद्योग के रुप में स्थापित होगा जिससे कुम्हार समुदाय के लोगों का भी विकास होगा।


0 Comments