वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज हांसी में, ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में करेंगे शिरकत


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज हांसी में, ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में करेंगे शिरकत 

मीडिया जंक्शन न्यूज 
नारनौंद। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज 21 जलुाई को प्रात: 10:30 बजे हांसी में आयोजित ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे खरबला खेड़ा से बास तक की नई सडक का उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि इस दिन वित्त मंत्री बड़ाला में देवी सिंह अहलावत तथा रोशन खेड़ा गांव मे श्रवण कुमार के घर एक सामाजिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया 22 जुलाई को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु प्रात: 10 बजे बास गांव में स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे खांडा खेड़ा गांव में खांडा खेड़ा से नारनौंद की चौड़ी की गई सडक उद्घाटन करेंगे। इसके साथ-साथ सुलचानी में पेटवाड़ डिस्ट्रब्यूटी से सुलचानी तथा पेटवाड़ से सुलचानी तक की नई सडक का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे नारनौंद में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित मुद्रा लोन मेला में बतौर मुख्याअतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद वे बाल्मिकी समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। 

Post a Comment

0 Comments