विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा सरकार पर आज यह लगाया बड़ा आरोप
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार/भिवानी। विधायक कुलदीप बिश्नोई ने आज भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार मुक्त के दावे खोखले हैं। झूठे प्रचार के माध्यम से जनता का असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से राज्य में कृषि आधारित उद्योग ठप होते जा रहे हैं और पड़ोसी राज्य राजस्थान में शिफ्ट हो रहे हैं। वे आज आदमपुर हलके व भिवानी जिले में कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने अनेक जलपान कार्यक्रमों में भाग लिया तथा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नई इंडस्ट्री मार्केट फीस में बेहताशा वृद्धि कर दी है। नरमा व कपास पर 2 प्रतिशत मार्केट फीस लगती है तथा 0.8 प्रतिशत एचआरडीएस है। राज्य में नए उद्योगों के लिए कोई भी स्कीम नहीं है। भाजपा ने कुछ वर्ष पूर्व नए उद्योगों के लिए स्कीम तो बनाई थी, लेकिन उसे लागू नहीं किया, जिसकी वजह राज्य में ज्यादातर छोटे उद्योग धंधे या तो बंद हो गए हैं या फिर घाटे में चल रहे हंै। प्रदेश सरकार इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। कृषि आधारित उद्योग, जिनसे जुड़े हजारों मजदूर व अन्य कामगार बेरोजगार हो गए हैं। बड़ी संख्या में कृषि आधारित उद्योग राजस्थान शिफ्ट हो रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि छोटे उद्योगों पर टैक्स को बढ़ावा देना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सरकारी दावों से सच्चाई नहीं छुप सकती। कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य के छोटे उद्योग धंधों को टैक्स में राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। सभी नेता व कार्यकत्र्ता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल जनता के बीच खोलेंगे। खट्टर सरकार ने किसान, व्यापारी, कर्मचारी से लेकर हर वर्ग के हितों को कुचला है और कांग्रेस ही राज्य में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा के कुशासन से जनता को छुटकारा दिला सकती है। इस दौरान बड़ी संख्या में पाटी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments