अगस्त में जिले के डिपो पर 204807 परिवारों को बंटेगा 3808 मीट्रिक टन गेहूं


अगस्त में जिले के डिपो पर 204807 परिवारों को बंटेगा 3808 मीट्रिक टन गेहूं 

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से अगस्त माह के दौरान जिला में 204807 पात्र उपभोक्ताओं को 3808.17 मीट्रिक टन गेहूं का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने  गेहूं की एलोकेशन जारी कर दी है। जिला खाद्यापूर्ति नियंत्रक सुभाष सिहाग ने बताया कि राष्टद्द्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत अंत्योदय अन्न योजना में शामिल परिवारों को 35 किलोग्राम तथा बीपीएल व अन्य प्राथमिक परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि एएफएसओ द्वारा प्राप्त राशन कार्डों की संख्या के आधार पर पात्र परिवारों को राशन का वितरण किया जाएगा। राशन का वितरण पीओएस मशीनों के माध्यम से किया जाएगा। आदमपुर में 22326 पात्र उपभोक्ताओं को 4196.32 क्विंटल, हांसी में 52517 पात्र उपभोक्ताओं को 9086.18 क्विंटल, हिसार में 71908 उपभोक्ताओं को 12706 क्विंटल, उकलाना में 13552 पात्र उपभोक्ताओं को 2896.99 क्विंटल, बरवाला में 25730 उपभोक्ताओं को 5649.56 क्विंटल तथा नारनौंद में 18774 उपभोक्ताओं को 3545.94 क्विंटल गेहूं वितरित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments