श्री गुरु नानकदेव जी के 550वें प्रकाश पर्व के नोडल अधिकारी बने एडीसी अमरजीत सिंह मान



श्री गुरु नानकदेव जी के 550वें प्रकाश पर्व के नोडल अधिकारी बने एडीसी अमरजीत सिंह मान

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। गुरु नानकदेव जी का 550वां प्रकाशोत्सव राज्य स्तर पर 4 अगस्त को सिरसा में आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में सभी जिलों के श्रद्घालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी की जाएगी। जिला में प्रकाशोत्सव से संबंधित जरूरी कार्यों व प्रबंधों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान को नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया है उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व 4 अगस्त को सिरसा की पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रों से लाखों श्रद्घालु शिरकत करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा सभी जिलों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व में जिला की सक्रिय भागीदारी तथा विभिन्न गतिविधियों में समन्वय स्थापित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान को नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments