हरियाणा : सरकारी स्कूलों के लिए 1.09 करोड़ से खरीदी जाएंगी किताबें
10 अगस्त 2019,11: 40 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बनाए गए बुक बैंक में अब किताबों की कमी नहीं रहेगी। प्रदेश के 2134 सीनियर सेकंडरी, 1157 हाई स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 1 करोड़ 9 लाख रुपए से अधिक राशि की किताबों की खरीद की जाएगी। इसके लिए स्कूल स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा और कमेटी ही किताबों की खरीद करेगी। इसके लिए एक नोडल आॅफिसर भी नियुक्त किया जाएगा, जो किताबों की देखरेख भी करेगा। सीनियर सेकंडरी व हाई स्कूलों के पुस्तकालय के लिए बजट जारी किया गया है। इसके तहत प्रत्येक स्कूल द्वारा 3314 रुपए की किताबों की खरीद की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा।एनबीटी और एसबीटी टाइल की किताबों की खरीद स्कूल द्वारा की जाएगी। सभी किताबें सीधे पब्लिशर से खरीदी जाएगी। प्रदेश के 2134 सीनियर सेकंडरी और 1157 हाई स्कूलों के लिए इन किताबों की खरीद होगी। प्रत्येक स्कूल के लिए 3314 रुपए का बजट जारी किया गया है। कुल 1 करोड़ 90 लाख 6 हजार 374 रुपए का बजट किताबों के लिए जारी किया गया है, जिसमें से 2134 सीनियर सेकंडरी स्कूलों के लिए 70,72,076 और 1157 हाई स्कूलों के लिए 38,34,298 रुपए का बजट जारी किया गया है।


0 Comments