स्टैनोग्राफी कोर्स करने का एक और मौका, 11 अगस्त तक करें आनलाईन आवेदन
6 अगस्त 2019, 2:21 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिला सैनिक परिवार भवन में (आईटीआई) सत्र 2019-20 स्टैनोग्राफी हिंदी व इंग्लिश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 11 अगस्त तक अपने आवेदन आॅनलाईन जमा करवा सकते हैं। सैनिक परिवार भवन की अधीक्षक श्रीमती सुदेश वर्मा ने बताया कि सैनिक परिवार भवन ने हिंदी व इंग्लिश स्टैनोग्राफी कोर्स हेतू आवेदन आमंत्रित किए है। कोर्स के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी 11 अगस्त तक अपना आवेदन आनलाईन जमा करवा दें। कोर्स संबंधी जानकारी वैबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूटोटआईटीआईहरियाणाडोटकोम पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि भवन में स्टैनोग्राफी हिंदी व इंग्लिश के एक वर्षीय कोर्स करवाए जाते हैं। इसी कड़ी सत्र 2019-20 के लिए कोर्स बारे आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों कोर्स की कुल 48 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए विद्यार्थी की आयु एक अगस्त को 14 से कम ना हो। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि दोनों कोर्स के लिए कुल 48 सीटें रिक्त हैं। श्रीमती वर्मा ने बताया कि आॅनलाईन आवेदन स्वीकृति उपरांत 13 अगस्त को पोर्टल पर मैरिट सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 व 14 अगस्त को दाखिले के लिए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रथम काउंसलिंग में दाखिले 70 प्रतिशत या इससे अधिक आवेदक के किए जाएंगे। दूसरी काउंसलिंग 16, 19 व 21 अगस्त को की जाएगी, जिसमें 70 प्रतिशत से कम अंकों वालों के दाखिले हेतू दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार उक्त कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दूरभाष नम्बर 01662-234446 या मोबाइल नम्बर 94665-34466 पर सम्पर्क कर सकते है।


0 Comments