जश्न-ए-आजादी को हिसार तैयार, 9 टीमों का चयन
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। स्वतंत्रता दिवस पर महाबीर स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने के लिए आज विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की टीमों ने चयन समिति के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुततियां दीं। चयन समिति में शामिल अधिकारियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां देने वाली 9 टीमों का चयन समारोह के लिए किया। उल्लेखनीय है कि15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह महाबीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जिसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। समारोह में स्कूल व कॉलेजों की टीमों द्वारा हरियाणवी, पंजाबी, व सामाजिक मुद्दों से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन टीमों ने आज चयन समिति के समक्ष कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।
चयन समिति में शामिल सीटीएम राजीव अहलावत, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. गुगनराम गोदारा, यूथ कॉर्डिनेटर रेखा उबा, प्रवक्ता प्रवीन व डीपीई कुलदीप नैन ने प्रदर्शन के आधार पर 9 टीमों का चयन किया गया। इनमें सुशीला भवन के समीप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय, पटेल नगर स्थित राजकीय वरिष्ठद्द माध्यमिक विद्यालय, सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, आर्यन स्कूल, ब्लूमिंग डेल्स स्कूल, केएल आर्य पब्लिक स्कूल, सिद्घार्थ इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का चयन किया गया। इनके अलावा मूक एवं बधिर कल्याण केंद्र के बच्चे भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।





0 Comments