सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा पर्यवेक्षक की नौकरी चाहिए तो कल हिसार चले आईए
6 अगस्त 2019, 2:05 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। यदि आप बेरोजगार हैं और सुरक्षा गार्ड या सुरक्षा पर्यवेक्षक की नौकरी चाहते हैं तो कल हिसार चले आईए। मंडल रोजगार अधिकारी ने बताया कि लघु सचिवालय स्थित मॉडल कैरियर सेंटर कम मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा सिक्यूरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसिज (इंडिया) लिमिटेड के लिए सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के लिए कुल 450 नियमित पदों पर भर्ती के लिए 7 अगस्त को प्रात: 10 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव को आयोजन किया जा रहा है। इन पदों के लिए देय वेतनमान 11 हजार रुपये से 18 हजार रुपये मासिक होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जिनकी शैक्षिणिक योग्यता 10वीं से स्नात्तक, लंबाई 168 सेंटीमीटर से अधिक, वजन कम से कम 55 किलो, सीना 80-85 सेंटीमीटर व आयु सीमा 20-37 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार निर्धारित तिथि व समय पर अपने रोजगार पंजीकरण कार्ड व अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों सहित उपरोक्त पत्ते पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इससे संबंधित जानकारी राष्टद्द्रीय कैरियर सेवा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनसीएस डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त विभागीय मेल एमसीसीएचएसआर डॉट ईएमपी एट दा रेट जीमेल डॉट कॉम व कार्यालय दूरभाष नंबर 01662-289754 पर भी संपर्क कर सकते हैं।


0 Comments