जन परिवाद समिति की बैठक कल हिसार जिला सभागार में
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल बैठक की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों की सुनवाई करेंगे तथा मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान करवाएंगे। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जन परिवाद समिति की बैठक 7 अगस्त को प्रात: 11 बजे जिला सभागार में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दिन व समय पर जन परिवाद समिति की बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


0 Comments