हिसार में भाजपा का मतदाता द्वार दर्शन अभियान शुरु


हिसार में भाजपा का मतदाता द्वार दर्शन अभियान शुरु 
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी सुभाष मल्होत्रा के नेतृत्व में हुई शुरुआत 


6 अगस्त 2019, 1:43 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हिसार विधानसभा क्षेत्र में भी हिसार के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी सुभाष मल्होत्रा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2019 के मिशन 75+ को लेकर मतदाता द्वार दर्शन अभियान शुरु किया गया है जिसे वरिष्ठ व लोकप्रिय भाजपा नेता प्रजापति हनुमान वर्मा जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव 2019 के मिशन 75+ व दूसरी बार मनोहर सरकार के अभियान पर निकले सर्वश्र  सतीश चौहान, के.के सेहरा, विजय रल्हन, सुभाष पपड़ेजा,डा.अमन कौशिक, संजय सैन, महाबीर वर्मा,बलराज मिर्चपुर, सतीश गक्खड़,रत्न सिंह आशीष वर्मा, एडवोकेट देवेन्द्र वर्मा, दीपक जांगड़ा, संजय सैन,श्रीनाथ प्रजापति, रमेश ठेकेदार और संदीप अग्रवाल, डॉ. मदन वर्मा के अतिरिक्त महिला विंग की ओर से गीता आहूजा,उर्मिला चौहान व राधा बाल्मीकि ने मुहीम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर संयोजक अशोक गांधी, कार्यक्रम प्रबंधक अशोक बिश्नोई,सह प्रबंधक बलदेव वर्मा व अभियान निर्देशक बी.डी.खट्टर समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments