धारा 370 व 35-ए को समाप्त करने पर इस मंदिर में हुई महाआरती


धारा 370 व 35-ए को समाप्त करने पर इस मंदिर में हुई महाआरती
108 शिवलिंगों के साथ महारूद्राभिषेक, पंतजलि योग पीठ व स्वाभिमान ट्रस्ट ने बांटे औषधीय पौधे
6 अगस्त 2019, 1:53 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 व 35-ए हटाए जाने का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। राष्ट्रहित में लिए गए इस ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय को लेकर हिसार स्थित भारत भारत माता मंदिर में आज महाआरती की गई। पर्यावरण शुद्धि व मानबिंदुओं की रक्षा  के लिए अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा मंदिर में 108 शिवलिंगों के साथ महारूद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर पंतजलि योग पीठ व स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा साधकों को गमले व भूमि में लगने वाले औषधीय पौधे नि-शुल्क दिए। मुख्य यजमान के रूप में पार्षद भीम महाजन ,अनिल महता व भारतीय योग परिषद के सचिव  ईश आर्य उपस्थित रहे। भारत माता ट्रस्ट के महासचिव व एएचपी के प्रांत महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि  नागपंचमी व सावन के तीसरे सोमवार को सांय 108 शिवलिंगो पर मंदिर के योगाचार्य व अर्चक संतोष शास्त्री व राम किशोर शुक्ला ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना केसाथ अनुष्ठान शुरू किया। उन्होने कहा कि सावन मास में एक ओर जहां महाकाल की पूजा व रूद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है वहीं इसी मास में पर्यावरण शुद्धि के लिए पौधा रोपण व पर्यावरण की रक्षा करने का भी संकल्प मास रहता है। शर्मा ने बताया कि हिसार में पहली बार 108 शिवलिंगो के साथ  भारत माता मंदिर के विशाल कक्ष मेंसामूहिक रूप से रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।अभिषेक के लिए 108 शिवलिंग व पूजा में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का विशेष रूप से प्रबंध किया गया था। भारत स्वाभीमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश आर्य ने बताया कि पंतजलि के वैध बाल  कृष्ण के जन्म दिवस को जडीबूटी दिवस के रूप में एक सप्ताह तक मनाया जाता है जिसमें विभिन्न पार्को व सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण के कार्यक्रम किए जाते है। इस अवसर पर उन्होने औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान  ट्रस्ट के यज्ञ प्रभारी विनय मलहोत्रा, सीमा मलहोत्रा,भारत माता मंदिर योग संस्थान,राधा माधव भागवत समिति,अग्रवाल महिला विकास मंच,अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री दलीप वाजपेयी,रमेश सैनी,विजय नागपाल,श्रीमती मनोरमा गुप्ता,लता सिंघल,बिमला कथूरिया,प्रवीण अरोडा,अभिलाषा,संतोश तायल,इंदू गोयल,मधुशर्मा, सुनीता शर्मा,सुनीता गोगी,वीणा तनेजा,दिशा मिड्डा,सीमा,सुभाष यादव समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments