कश्मीर में 28 हजार अतिरिक्त जवान तैनात, सेना को हाईअलर्ट पर रहने के आदेश

2 अगस्त 2019, 11:15 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
श्रीनगर। क्या वाकई कश्मीर में कुछ बडा़ होने वाला है। घाटी के मौजूदा हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने थल व वायु सेना को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। वहीं 28 हजार अतिरिक्त जवान घाटी में तैनात किये जा रहे हैं। वहीं भारी संख्या में जवानों की तैनाती को देखते हुए वायु सेना ने अपने सी-17 विमान को घाटी में तैनात करने की बात कही है। जम्मू-कश्मीर में 10 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती के हफ्ते भर के अंदर ही केंद्र सरकार द्वारा 28 हजार और जवानों को जम्मू-कश्मीर भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जवान घाटी में पहुंचने लगे हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में उन्हें तैनाती दी जा रही है।