राजस्थान के व्यापारी से मांगी थी 10 लाख की फिरौती, गिरफ्तार
कुख्यात ढाणी केहरा गैंग से ताल्लुक रखता है गिरफ्त में आया बदमाश
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। अपहरण और फिरौती के मामले में वांछित ढाणी केहरा गैंग के एक सदस्य को हरियाणा पुलिस ने जिला भिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश के रूप में की गई है, जो कि गांव शेरला का रहने वाला है। आरोपी पिलानी राजस्थान के एक व्यापारी का अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण करके 10 लाख की फिरौती के मामले में वांछित था। पुलिस को विष्वसनिय सुत्रों से सुचना प्राप्त हुई की ढाणी केहरा गैंग के सदस्य राजेष, प्रवीण व राकेष काफी मात्रा में हथियार लेकर वरना गाडी में ईषरवाल से बहल की तरफ आ रहे है व किसी घटना को अंजाम दे सकते हंै। सूचना मिलने पर, पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और एक कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर ने वाहन को तेज किया और भागने की कोशिश की। अलर्ट पुलिस कर्मियों ने कुछ ही दूरी पर कार का पीछा किया और उसे रोक लिया। राकेश को दबोच लिया, जबकि दो अन्य युवक कार से उतर कर भाग गए। दोनों की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान पता चला कि एक साल पहले राकेश ने अपने साथी राजेश और परवीन के साथ मिलकर पिलानी, राजस्थान के एक व्यापारी का अपहरण कर लिया था और 10 लाख रुपये की फिरौती ली थी। उनके खिलाफ लूट, फिरौती और हत्या से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए थे। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आगे की जांच जारी है।


0 Comments