विकास की रफ्तार। हरियाण में 40 नए राषय राजमार्ग घोषित, 2583 किलोमीटर पर चल रहा काम
केएमपी एक्सप्रेस-वे होगा 6 लेन, पानीपत तक जीटी रोड बनेगा 12 लेन
प्रदेश में सड़क व रेल तंत्र मजबूत करने में जुटी सरकार
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। आगामी चुनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश में सड़क व रेल तंत्र मजबूत करने में जुटी है। केएमपी एक्सप्रेस-वे को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन किया जा रहा है वहीं पानीपत तक जीटी रोड को भी 12 लेन बनाए जाने की तैयारी है। हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सडकें) मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि एनएच-1 पिछली सरकार के कार्यकाल के समय में शाहबाद, पिपली, नीलोखेड़ी, करनाल तथा मधुबन में लम्बित निर्माण कार्यों की वजह से सडक दुर्घटनाओं का कारण बन गया था। वर्तमान सरकार ने सत्ता संभालते ही इन सभी स्थानों के अंडरपास व अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता आधार पर पूरा करवाकर जीटी रोड को एक नया लुक दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए 40 नए राष्टय राजमार्ग घोषित हुए हैं तथा इन पर 2583 किलोमीटर लम्बाई का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ राष्टÑीय राजमार्ग की कुछ सडकों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा भी कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्टद्द्रीय राजमार्ग की सडकों पर प्रतिदिन 30 किलोमीटर कार्य पूरा कर एक रिकार्ड कायम किया है जबकि कांग्रेस की सरकार के समय राष्टद्द्रीय राजमार्गों पर एक दिन में केवल तीन किलोमीटर ही सडक बनती थी। वर्ष 2018-19 के दौरान पूरे देश में 10800 किलोमीटर की सडकें पूरी की गई जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों में भी हुई। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने बताया कि लम्बे अरसे से विवादों में रहे लगभग 135 किलोमीटर लम्बे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रैस-वे का निर्माण कार्य न केवल आरंभ करवाया बल्कि इसे चार से छ: मार्गी बनाने का निर्णय लेकर इस एक्सप्रैस-वे को भी नई पहचान दिलाई है। हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल व मेवात जिले इस एक्सप्रैस वे पर पडते हैं। इस मार्ग के दो किलोमीटर की परिधि के अंदर-अंदर पंचग्राम नाम से पांच नए शहर विकसित किए जाएंगे। साथ ही कुंडली-गाजियाबाद-पलवल इस्टर्न पेरीफेरी-वे चालू हुआ है, जो दिल्ली के बाहर गुरुग्राम की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत सिद्घ हुई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल उत्तरी हरियाणा बल्कि राष्टद्द्रीय राजधानी क्षेत्र में भी यातायात दबाव कम हुआ है और गाजियाबाद, नोएडा से जुडकर पश्चिमी राज्यों के बंदरगाहों को दक्षिण हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद व पलवल जिलों से द्रुत गति लिंक उपलब्ध हुई है।
इन प्रोजेक्ट पर भी चल रहा काम
राव नरबीर ने कहा कि साइबर सिटी व देश की दूसरी कारपोरेट कैपिटल के नाम से प्रसिद्घ गुरुग्राम शहर की यातायात की समस्या का स्थाई समाधान करने के दृष्टिद्दगत वर्तमान सरकार ने राजीव चौक, सिग्नेचर टावर व इफको चौक जंक्शन की 779 करोड़ रुपये की एक समेकित योजना को कार्य पूरा किया है। इसके तहत दिल्ली-सोहना-जयपुर व पुराने गुडगांव की ओर जाने वाले यातायात की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पांच स्थानों पर अंडरपास का निर्माण कराया गया है। सुभाष चौक से सोहना बाई-पास और ऐलिवेटिड हाई-वे के निर्माण का कार्य चल रहा है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि दिल्ली मैट्रो का विस्तार गुरुग्राम से मानेसर तक किया जा चुका है गुरुग्राम को फरीदाबाद के साथ मैट्रो से जोड़ने के प्रस्ताव पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि मानवरहित रेलवे फाटकों को बंद करने पर कार्य चल रहा है और जहां-जहां आवश्यकता है, वहां पर रेलवे ऊपरिगामी पुलों या रेलवे अंडरपास (आरयूबी) का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इसे सडक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के एक नये युग का सूत्रपात कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
सड़कों संबंधी शिकायत है तो मंत्री जी से डायरेक्ट मिलें
राव नरबीर सिंह ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि वे लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित सडकों की मरम्मत व नई सडकों के निर्माण के बारे उनके चण्डीगढ़ के सेक्टर-1 में हरियाणा सिविल सचिवालय के आठवीं मंजिल पर स्थित उनके कार्यालय में सप्ताह में सोमवार, मंगलवार व बुधवार को तथा शेष दिन गुरुग्राम सेक्टर-16 स्थित उनके कैम्प आफिस में व्यक्तिगत रूप मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस अपील से कई विधायक तथा ग्राम पंचायतें मिली हैं और मौके पर ही उनकी शिकायतों का समाधान भी करवाया है, जो बाद में उनका आभार करने पुन: भी आए हंै।


0 Comments