सैनिकों के लिए हरियाणा सरकार ने बनाया है यह नया नियम



सैनिकों के लिए हरियाणा सरकार ने बनाया है यह नया नियम


मीडिया जंक्शन न्यूज
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार अब गैलेंटरी अवार्ड विजेता की तर्ज पर डयूटी के प्रति समार्पण/ निष्ठा के लिए एक बार से अधिक सेना मैडल या बार-टू-डैकोरेशन प्राप्त करने वाले सैनिकों को एक मुश्त अतिरिक्त नगद राशि प्रदान करेगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से विभिन्न अवसरों पर 2 या 3 बार सेना मेडल प्राप्त करने वाले सैनिकों को लाभ मिलेगा। बार-टू-डेकोरेशन का पुरस्कार (वीरता या विशिष्टद्द सेवा के लिए) सशत्र सेनाओं में  प्रदान  करना एक वैश्विक  प्रथा हैं जिसे हमारी सशत्र सेनाओं  में भी अपनाया गया हैं। इस तरह के पुरस्कार के लिए कठिन प्रक्रिया अपनाई जाती है और इसमें पांच या छह स्तरों पर जांच की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरस्कार विजेताओं को दिया जाने वाला अतिरिक्त एकमुश्त नगद पुरस्कार वार्षिकी में शामिल नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments