विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की आनलाइन प्रवेश परीक्षा 11 को


विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की आनलाइन प्रवेश परीक्षा 11 को 

    तीन चरणों में होने वाली परीक्षा में बैठेंगे करीब 2 हजार विद्यार्थी 

मीडिया जंक्शन न्यूज
गुरुग्राम। विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय बी वॉक, डी वॉक तथा डिप्लोमा के 20  कोर्सो के लिए आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन स्तरों में करेगा। एक दिन में लगभग दो हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक चंचल भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय में 11 जुलाई को आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा तीन स्तरों में पांच सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी ने सभी कोर्सों के लिए आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा की शुरूआत 2018 सत्र से की थी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा 2 जुलाई से 8 जुलाई 2019 तक आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा के मॉक टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की गई थी। बी वॉक के सभी कोर्सों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रात 8:30 बजे है। परीक्षा में अंदर पहुंचने का समय 9:40 तक है। परीक्षा का समय 10 बजे से 11:30 बजे तक है। परीक्षा आरंभ होने के बाद परीक्षा केंद्र में अंदर आने की अनुमति नहीं है। पहले स्तर में 1043 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। डी वॉक   के कोर्स के लिए रिर्पोटिंग समय 11 बजे तथा परीक्षा केंद्र में अंदर जाने का समय 12 बजे से 12:40 तक है। परीक्षा का समय 1 बजे से 2:30 बजे तक है। दूसरे स्तर पर 505 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। डिप्लोमा  कोर्स के लिए रिर्पोटिंग समय 2 बजे से हैं और परीक्षा केंद्र में अंदर जाने का समय 3 बजे से 3:40 तक है। परीक्षा का समय 4 बजे से 5:30 बजे तक है। तीसरे स्तर पर 436 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केंद्र अधीक्षक, उपर्यवेक्षक की ड्यूटी लगा दी गई है। 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें फरीदाबाद में एपीई एंड आॅनलाइन सोल्यूशन, पलवल में एनजीएफ कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलॉजी, वर्ल्ड इन्स्ट्यूट आॅफ टेकनोलॉजी, गुरुग्राम में बीआरआईएस बैल इन्फोटेक सॉल्यूशन, गुरूग्राम इन्स्ट्यूट टेकनो वर्ल्ड परीक्षा केंद्र शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक चंचल भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलैक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व परीक्षार्थियों की सामान्य चैकिंग की जाएगी और परीक्षार्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट बाद परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के समय परीक्षार्थी अपने साथ अपना एडमिट कार्ड व एक पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्णता बैन रहेगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा से संबंधित कोई शिकायत है तो परीक्षार्थी उसी दिन अपनी शिकायत लिखित रूप से परीक्षा नियंत्रक को दे सकता है। लेकिन परीक्षा से अगले दिन परीक्षा संबंधित कोई भी शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बी वॉक की 450 सीटों के लिए 1043 परिक्षार्थी, डी वॉक की 80 सीटों के लिए 504 तथा डिप्लोमा की 190 सीटों के लिए 436 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने सभी आवेदकों से आह्वान किया है कि किसी भी त्रुटि के लिए परीक्षार्थी विश्वविद्यालय में संपर्क कर सकता है।


Post a Comment

0 Comments