कहीं कोई गड़बड़ है या छिपे हैं बदमाश तो डायल करें 112


कहीं कोई गड़बड़ है या छिपे हैं बदमाश तो डायल करें 112 

बदमाशों व आपराधिक गतिविधियों की दे सकते हैं जानकारी 
पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी आपकी पहचान 

मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। जिस प्रकार हरियाणा सरकार ने अपराधिक गतिविधियों व बदमाशों की सूचना के लिए डायल 100 जारी किया है, उसी तर्ज पर अब केन्द्र सरकार ने डायल 112  नंबर जारी किया है जिस पर आप अपने इलाके में व कहीं भी हो रही आपराधिक गतिविधियों व बदमाशों की जानकारी किसी भी वक्त दे सकते हैं। डरिएगा नहीं,आपकी पहचान  पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। इस योजना से केंद्र सरकार का मकसद अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसना है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने के लिए नई भर्तियां की हैं और पुलिस को आधुनिक उपकरण भी दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता पुलिस को अपराधों की जानकारी दे सके, इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा डायल 100 आरम्भ किया था, इस नम्बर पर लोगों ने जानकारी देनी आरम्भ की थी, परन्तु कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने सारे देश के लिए डायल 112 आरम्भ किया है, अब कोई भी व्यक्ति डायल 112 करके अपराध होने की सूचना दे सकता है, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा अलग से फोर्स व उपकरण जैसी सुविधा मुहैया करवाएगी।

Post a Comment

0 Comments