6 अगस्त 2019, 12:59 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। कहीं मिठाईयां बांटी जा रही हैें तो कहीं आतिशबाजी की जा रही है। हिसार व नारनौंद मेंं भी भाजपा वर्करों ने परिजात चौक पर लड्डू बांटकर खुशी का ईजहार किया। लड्डू वितरण वरिष्ठ भाजपा नेता प्रजापति हनुमान वर्मा के नेतृत्व व पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर ाूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन किया। उन्होंने कह कि कांग्रेस ने 70 साल से देश को तोड़ने वाला निर्णय दे कर देश को बर्बाद किया हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिद्ध कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है। वर्मा ने कहा आज एक देश एक कानून सही मायने मे लागू हुआ है। जो 2 केन्द्र शासित प्रदेश बना कर पूर्ण भारत का निर्माण किया है। सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि इस काले कानून को हटाकर देश हित मे कोई फैसला ले सकता है उसका नाम नरेंद्र भाई मोदी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार भाजपा 89 सीटें जीतकर इतिहास रचने जा रही है। इस अवसर परअशोक बिश्नोई, सतीश चौहान,जयपाल सिंधु ,बलदेव वर्मा ,सोनाथ,कुलदीप सैनी ,संजय सेन,मुकेश सैनी ,दीपक जांगड़ा,संदीप अग्रवाल,इस्वर,गुलाब सिंह, रमेश वर्मा व ओम प्रकाश अहलावादी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर नारनौंद में भी भाजपा नेता अजय सिंधु के नेतृत्व में भाजपाईयों ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाईयां दी।




0 Comments