आदित्य चौटाला ने दुष्यंत के इस काम को बताया ढ़कोसला


आदित्य चौटाला ने दुष्यंत के इस काम को बताया ढ़कोसला 

6 अगस्त 2019, 12:45 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
उकलाना मंडी। देश की राजनीति के दिग्गज चौधरी स्व. देवी लाल के सुपोत्र तथा भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य आदित्य चौटाला उकलाना पहुंचे और भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की सक्रियता को लेकर मंथन किया। बैठक में जिलामहामंत्री आशा रानी ,मोर्चा के जिला प्रधान कृष्ण सरसाना, महासचिव सुरजीत ख्यालिया ,पन्ना प्रमुख शमसेर गिल, सुभाष सहारण,राजकुमार भादू एवं विजय ने आदित्य को पगड़ी भेंट की। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आदित्य ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों की भलाई के लिए जो एतिहासिक काम किया है वो है आज किसान को मानसिक आजादी दी गई है। आजादी उपरांत भी किसान खुद को परतंत्र मान रहा था और इसका कारण भी था। कांग्रेस ने जो नीतियां बनाई उनमें किसानों को गुलाम ही बनाया जा रहा था। आदित्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसी योजनाएं संचालित की कि आज किसान स्वावलंबी तो हुआ ही है,आमदनी भी डेढ़ गुणा बढाने में सफल रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा लागू की गई किसान हित की योजनाओं का भी ब्यौरा दिया।आदित्य ने एक सवाल के जवाब में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हाईकमान हर मोर्चे से सुझाव मांगता आया है इस बार भी मांगेगा और हम विधानसभा में किसानों का प्रतिनिधित्व बढाने का सुझाव देंगे। उन्होंने हल्का उकलाना एवं हल्का बरवाला से टिकट पर किसान मोर्चा की दावेदारी का जवाब हंसकर टाल दिया। आदित्य ने दुष्यंत के गांवों में रात्रि ठहराव अभियान को ढकोसला करार देते हुए कहा कि आज जनता जागरूक हो गई है,अब इनकी नाटकबाजी से प्रभावित नहीं होती। इनका यह धंधा विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments