हरियाणा के 6 लाख युवाओं से नशा छोड़ने का शपथ पत्र दिलवाएगी इनसो


हरियाणा के 6 लाख युवाओं से नशा छोड़ने का शपथ पत्र दिलवाएगी इनसो 
दिग्विजय चौटाला बोले, दूध-दही के प्रदेश को नहीं बनने देंगे उड़ता हरियाणा
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आगेर्नाईजेशन एक साल के अंदर प्रदेश भर के 6 लाख युवाओं से शपथ पत्र भरवाएगी, जिसमें नशा न करने की शपथ होगी। हरियाणा प्रदेश का युवा अब जाग चुका है और उड़ता पंजाब की तरह दूध-दही के इस प्रदेश को उड़ता हरियाणा नहीं बनने देंगे । यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कही। वे यहां गुजवि में आयोजित इनसो के 17 वें स्थापना दिवस पर उमड़े हजारों विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज हरियाणा नशे की आग में जल रहा है और प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह नशे की इस आग को आगे बढ़ने से रोके। उन्होंने कहा कि नशा करना युवाओं का एक फैशन बन गया है जिसे तुरंत रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए इनसो का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई नहीं बल्कि संघ के आफिस बन गए हैं। शिक्षा की गुणवत्ता की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है और एक साजिश के तहत प्रदेश के साढ़े चार सौ के करीब स्कूलों से विज्ञान की पढ़ाई न करवाने के आदेश हरियाणा सरकार ने दे दिए हैं ताकि गांव का पढ?े वाला गरीब बच्चा डाक्टर व इंजीनियर न बन सके। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो अपनी सामाजिक दायित्व को बखूबी समझ रही है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इनसो हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे आई है। इसके लिए हर युवा की सहभागिता जरूरी है।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जेजेपी का सरकार बनने पर कड़े कानून बना कर नशे को जड़मूल से खत्म किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा की भागीदारी 40 प्रतिशत सुनिश्चित की जाएगी। छात्राओं के लिए हर गांव तक निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमें एक पुलिस कर्मी की तैनाती होगी। प्रदेश के विश्वविद्यालयों उच्च गुणवत्ता के लिए समानता लाई जाएगी। लड़कियों की पहली से पीएचडी तक की शिक्षा मुफ् त होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत बोनस अंकों का लाभ देंगे। 

Post a Comment

0 Comments