श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल होने हिसार से 100 बसें जाएंगी सिरसा


श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल होने हिसार से 100 बसें जाएंगी सिरसा 
मेयर गौतम सरदाना ने तैयारियों व प्रबंधों के लिए अधिकारियों के साथ किया मंथन  
4 अगस्त को सिरसा में आयोजित होगा राज्य स्तरीय भव्य समारोह

2 अगस्त 2019, 10: 10
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सिरसा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिरसा जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों से मांग के अनुसार 100 बसों का प्रबंध किया गया है। यह बात नगर निगम मेयर गौतम सरदाना ने आज निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने बसों के प्रबंध व अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कॉर्डिनेशन कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ व्यापक मंथन किया। बैठक में मौजूद एसडीएम परमजीत सिंह ने भी प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि जिला के सभी गांवों के सरपंचों व नंबरदारों, पंचायत समिति चेयरमैन, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद चेयरमैन व जिला परिषद सदस्यों के माध्यम से ग्रामीणों तथा नगर पार्षदों के माध्यम से शहरवासियों को राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। जहां से जितनी संख्या में श्रद्धालु सिरसा जाने के इच्छुक होंगे वहां उसी के अनुरूप बसें भिजवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला की सातों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सिरसा जाने की इच्छा जताई गई है जिनके लिए 100 बसों का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन की ओर से समन्वय का कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर देने को कहा ताकि इनका गांव स्तर पर नियुक्त किए गए कार्यकतार्ओं व पदाधिकारियों के साथ समन्वय करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि कल सुबह तक वह सूची तैयार की ली जाएगी जिसमें गांववाइज बसों की संख्या भी निर्धारित कर दी जाएगी तथा बसों के साथ नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों का विवरण भी कार्यकतार्ओं को दे दिया जाएगा। एसडीएम परमजीत सिंह ने प्रत्येक तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा प्रत्येक खंड के बीडीपीओ को भी निर्देश दिए कि वे शहरी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों सभी गांवों के सरपंचों को समारोह के लिए आमंत्रित करते हुए उनके यहां से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का विवरण प्राप्त करके कल सुबह 10 बजे तक उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सिरसा में आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व में सभी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक ढंग से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर मेयर के साथ जिला में प्रकाश पर्व के समन्वय का कार्य देख रहे प्रवीन पोपली, डीआईपीआरओ पारू लता, तहसीलदार विनय चौधरी, प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अयूब खां, धर्मवीर, बीडीपीओ जयपाल तंवर, आरटीए इंस्पेक्टर किशोर कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments