भाजपा को पिछड़ा वर्ग समाज ही ले जाएगा 75 पार
नारनौंद में बोले वित्तमंत्री कैप्टन, सोच में अग्रणी व देश का निमार्ता है पिछड़ा वर्ग समाज
10 अगस्त 2019, 5:34 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
नारनौंद। पिछड़े वर्ग समाज की सोच वास्तव में अग्रणी है और यह समाज सच्चे मायने में देश का निमार्ता है। इसीलिए इस वर्ग को कमेरा वर्ग कहा गया है जिसके पास देने वाले हाथ हैं। पिछड़ा वर्ग ने ही देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री दिया जिन्होंने भारत का नाम वैश्विक स्तर पर चमकाने का काम किया। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज दादा देवराज धर्मशाला में विधानसभा स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद बृजेंद्र सिंह, युवा नेता अजय सिंधु व पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के तीन दर्जन से अधिक परिवार दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जिन्हें पार्टी का पटका पहनाकर वित्तमंत्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। सम्मेलन में हलका के सभी गांवों से अपार भीड़ उमड़ी। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसान-कमेरा और दलित-पिछड़ा वर्ग के संयुक्त प्रयासों और सहयोग से ही आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी हैं। केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के बाद यह वर्ग दो महीने बाद हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने का काम करेगा। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस वर्ग को बहला-फुसला कर और जात-पात के नाम पर बांटकर केवल इनके वोट लेने का काम किया, जबकि वास्तव में पिछड़ा-दलित वर्ग की सुध वर्तमान सरकार ने ली है।कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पिछड़ा-दलित वर्ग का शोषण करने वाले सभी राजनीतिक दल आज हाशिये पर चले गए हैं। हिंदुस्तान पर राज करने वाली सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस अपने ही बोझ से बिखर चुकी है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मनोनीत किए गए एक दलित प्रदेश अध्यक्ष को चार साल बाद भी राज्य के बड़े नेता आज तक स्वीकार नहीं कर सके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने आज सर्वोच्च नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी है जिसके कारण यह पार्टी आज अपना जनाधार खो चुकी है। इसी प्रकार इनेलो पार्टी का अस्तित्व इसके नेताओं की महत्वाकांक्षा व चौधर की लड़ाई के चलते समाप्ति की कगार पर है। यह पार्टी नीति या सिद्धांतों की नहीं बल्कि संपत्ति व राजनीतिक बपौती की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। इस अवसर पर प्रेम वर्मा, अशोक कनोजिया, सतपाल मल्हान, दिनेश गोयल, भूपसिंह रोहिला, रतन सैनी, सुरेश एमसी, सुनील बैरागी, एडवोकेट सुशील खरब, राजेंद्र लांबा, कुलदीप गौतम, अमित यादव, सुनील पाल वाल्मीकि, मुनीष भट्ट, जीता सिंधु, सरोज सिहाग, पूनम यादव, राजबीर खेड़ी, डॉ. राजबीर पांडे, सुषमा पांचाल, कमलेश लोहान, राजेश पेटवाड़ चेयरमैन, रविंद्र रॉकी कालीरावण, जयवीर माजरा, नरेंद्र ठाकुर, सुधीर पांचाल, राममेहर बैरागी, अशोक सैनी, रेखा कश्यप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व बाबा साहब का सपना साकार
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 व 35ए के प्रावधानों को समाप्त कर भारत को कश्मीर से कन्या कुमारी तक अखंड बना दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले ने नरेंद्र मोदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का नेता बना दिया है जिसके आगे देश ही नहीं विश्व के बड़े-बड़े नेता बौने साबित हो गए हैं। धारा 370 के संबंध में संसद में पेश किए गए प्रस्ताव का जब सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने विरोध किया तो कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने जनभावनाओं से डरकर सर्वोच्च नेतृत्व का विरोध किया और केंद्र सरकार के प्रस्ताव से सहमति जताई। हरियाणा में भी जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में इस संबंध में धन्यवाद प्रस्ताव रखा तो राज्य के कांग्रेस नेताओं को इससे सहमत होना पड़ा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. बीआर अंबेडकर का सपना आज साकार हो गया है। कैप्टन ने कहा कि दोबारा मोदी सरकार बनाने में जिस प्रकार पिछड़ा वर्ग ने 100 प्रतिशत सहयोग दिया था उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग के कारण ही हरियाणा में भाजपा को 75 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने लोगों से चुनाव में बहकाने आने वाले नेताओं से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी आंख, कान व दिमाग खुले रखना और यह विचार करना कि हलका वासियों का वास्तव में भला कौन कर सकता है।
सांसद बृजेंद्र ने 16 अगस्त की जींद रैली का दिया न्यौता
हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह ने सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी तादाद पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हलका स्तर के कार्यक्रम में आज तक इतनी अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि धारा-370 हटाकर देश को अखंड बनाने वाले गृहमंत्री अमित शाह 16 अगस्त को सुबह 10 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में आस्था रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने हलकावासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। हम सभी को इस रैली में पहुंचकर अमित शाह का आभार जताना चाहिए। सांसद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज भाजपा की रीढ़ की हड्डी है जिसके सहयोग से लोकसभा चुनाव के दौरान 90 में से 79 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसलों के मद्देनजर अब राजनीतिक विश्लेषक दूरबीर लगाकर विश्लेषण कर रहे हैं कि दूसरे दलों को कहां-कहां से और कितनी सीटें मिलने की संभावना हो सकती है। उन्होंने विपक्ष को दिशाहीन व खंडित बताते हुए उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनाव में नारनौंद सीट से वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु 40 हजार वोटों से अधिक अंतर से जीतेंगे।
हरियाणा में अब नहीं रहेगी कांग्रेस नाम की चिड़िया : मदनलाल चौहान
भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष व यमुनानगर के जगाधरी नगर निगम के मेयर मदनलाल चौहान ने बताया कि जल्द ही प्रदेश से कांग्रेस नाम की चिड़िया नहीं रहेगी। कांग्रेस और इनेलो ने पिछड़ों के वोट तो लिए लेकिन कभी हमारे हितों की रक्षा नहीं की। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुविधा के लिए शौचालय बनवाए और उन्हें चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की तरह अगली सरकार भी पिछड़ा वर्ग की होगी।
सम्मेलन के संयोजक नरेश वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने हमारा वकील बनकर इस वर्ग के हितों की रक्षा की है।

0 Comments