नारनौंद : 8 को 1347 दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

नारनौंद : 8 को 1347 दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु करेंगे वितरण 
एसडीएम ने लिया आयोजन स्थल का जायजा, अधिकारियों के लिए लगाई ड्यूटियां




6 अगस्त 2019, 4:20 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार/नारनौंद। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से नारनौंद की अनाज मंडी में 8 अगस्त को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु विशेष रूप से शिरकत करेंगे और 1347 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों व सहायक उपकरणों का वितरण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आज मंगलवार को नारनौंद के एसडीएम सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभी विभागों की एक मीटिंग हुई। इसमें एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों ड्यूटियां लगाई। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को नारनौंद अनाजमंडी में आयोजित होने वाले कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण समारोह को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इनके अलावा सांसद बृजेन्द्र सिंह व हिसार विधायक तथा हरियाणा ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।उन्होंने बताया कि समारोह में एलिम्को, कानपुर के महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी प्रबंध व्यवस्था में विशेष भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा सभी विभागों की तरफ से अनाज मंडी में 21 स्टॉल लगाई जाएंगी ताकि दिव्यांगजन सभी विभागों की नीतियों के बारे में जानकर उनका फायदा उठा सकें। उन्होंने बताया कि समारोह में 1347 दिव्यांगजनों को 2454 व्हीलचेयर व अन्य उपकरण बांटे जाएंगे। जिला प्रशासन व रेडक्रोस की तरफ से सभी विभागों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर डीएसपी जोगिंद्र राठी, तहसीलदार प्रवीन कुमार, जिला रेडकरोस सचिव रविन्द्र लोहान, एलिम्को कंपनी के प्रबंधक एके मिश्रा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुरेंद्र श्योराण, राहुल पारीक, खंड शिक्षा अधिकारी अमनदीप सिंह, कॉलेज प्राचार्य देवेंद्र सिंह लाठर, एसडीओ अनिल नरवाल, खाद्यापूर्ति विभाग से सचिन कुमार, मार्केट कमेटी सचिव रामकुमार लोहान, एसएमओ डॉक्टर यशपाल सिंह, पवन कुमार, सुनीता दुहन, बिजली विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह, बीडीपीओ की तरफ से जयदीप सिंह, नगर पालिका सचिव नितिन वत्स, सीडीपीओ मीना कुमारी, सुरेंद्र व डॉ. अजय लोहान सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments